टूटती सांसों का सहारा बनी टिहरी पुलिस बचाई बुजुर्ग महिला जान निभाया वर्दी के साथ मानवता का फर्ज

UTTARAKHAND NEWS

थाना चंबा महिला हेल्प डेस्क प्रभारी Si हेमलता को 01 महिला विम्मी शर्मा वसुंधरा,गाजियाबाद  (UP) द्वारा फोन कर बताया कि ग्राम देवरी मल्ली में उनकी बड़ी बहन सुशीला तिवाड़ी अकेली रहती है, जिनकी उम्र 70 वर्ष है। सुशील तिवाड़ी के पति की काफी वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई है तथा कोई संतान भी नहीं है और आसपास कोई रिश्तेदार भी नहीं है। सुशीला तिवारी गंभीर रूप से बीमार है। कृपया मदद करें। विम्मी शर्मा से बीमार सुशीला तिवारी का फोन नंबर  प्राप्त कर फोन किया तो रोते हुए दबी आवाज में केवल तीन शब्द कहे मुझे बचा लो
तो फिर शुरू होता है जीवन बचाने का प्रयास। सूचना पर थानाध्यक्ष चंबा श्री एल0एस0 बुटोला द्वारा Si दीपक लिंगवाल (चौकी प्रभारी, नागणी), HC राजेश वर्मा, कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार को तत्काल सहायता हेतु कहा गया जिस पर पुलिस टीम द्वारा बिना किसी देरी के बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंबा में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों द्वारा बताया कि महिला का शुगर लेवल काफी High है तथा सांस की गति सामान्य से काफी कम हो गई थी। समय रहते उपचार मिलने के कारण महिला की जान बच गई है। एवं अभी भी पुलिस द्वारा उनकी कुशलता के लिए लगातार सम्पर्क किया जा रहा है।
इस नेक कार्य के स्थानीय जनता द्वारा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंशा की गई एवं धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *