मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ब्लॉक प्रमुखगणों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए

UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में ब्लॉक प्रमुखगणों के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी ब्लॉक प्रमुख पर होती है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय में वृद्धि जल्दी की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कृषि, बागवानी, पर्यटन के क्षेत्र में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। नई पर्यटन नीति लाई गई है। होम स्टे को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। एप्पल एवं कीवी मिशन के तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार, अपर सचिव पंचायती राज श्री ओमकार सिंह, ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह दानू, संरक्षक श्री गोविन्द सिंह दानू एवं विभिन्न जनपदों से आये ब्लॉक प्रमुखगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *