भराड़ीसैंण विधान भवन पर मिलेट भोज का आयोजन किया गया

UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश सरकार उत्तराखंड में मोटे अनाजों को प्रोत्साहन देने में जुटी है। इस कड़ी में कृषि विभाग ने आज भराड़ीसैंण विधान भवन पर मिलेट भोज का आयोजन किया। इस भोज में उत्तराखंड स्टेट मिलेट मिशन के तहत पहाड़ी व्यंजनों का मोटा अनाज शामिल किया गया। भोज में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने भी भाग लिया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रदेश में मोटे अनाजों के उत्पादन में अच्छी संभावनाएं हैं। सरकार किसानों को मिलेट उत्पादन के लिए प्रोत्साहन दे रही है। इसके तहत ही मंडवे का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *