कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक में विभिन्न विषयों पर की चर्चा

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का नभ नेत्र ड्रोन इस साल कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में तैनात रहेगा। ड्रोन के जरिए हरिद्वार के भीड़भाड़ वाले स्थलों, सड़कों, घाटों तथा पुलों की निगरानी की जाएगी। राज्य तथा जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से नभ नेत्र ड्रोन के विजुअल्स की निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी। शनिवार को […]

Continue Reading

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी, 12 जिलों में दो चक्रों में होंगे चुनाव

राज्य के 12 जनपदों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) में त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सुशील कुमार ने बताया है कि राज्य में त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन दो चक्रों में संपन्न कराए जायेंगे। नामांकन की पक्रिया 25 जून 2025 […]

Continue Reading

सीएम धामी ने भराड़ीसैंण से दिया “हर घर योग, हर जन निरोग’’ का संदेश

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भराड़ीसैंण, गैरसैंण स्थित विधानसभा परिसर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान योग गुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण एवं 8 देशों के डेलिगेट्स के साथ योग किया। योग कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ […]

Continue Reading

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया

देहरादून, 21 जून 2025:महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को देहरादून में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने योग को भारत की सॉफ्ट पावर का सशक्त उदाहरण बताते हुए कहा कि “Prevention is better than cure” (इलाज से बेहतर रोकथाम) की भावना को योग साकार करता है। उन्होंने […]

Continue Reading

राष्ट्रपति ने किया प्रेसिडेंशियल रिट्रीट का उद्धाटन,जन्मदिन पर दृष्टिबाधित बच्चों से मुलाकात की

( देहरादून ) 20जून, 2025. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को अपने 67वें जन्मदिन पर देहरादून में पुनर्निर्मित प्रेसिडेंशियल रिट्रीट का औपचारिक उद्घाटन किया और एक सुविधा केंद्र में दृष्टिबाधित बच्चों को संबोधित किया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने राष्ट्रपति उद्यान की आधारशिला भी रखी, […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेशी मेहमानों का भराड़ीसैंण, में किया स्वागत

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भराड़ीसैंण, गैरसैंण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सभी विदेशी राजनयिकों और सुप्रसिद्ध योगाचार्य का स्वागत किया। उन्होंने इस दौरान सभी को प्रतीक चिन्ह और उत्तराखंडी टोपी देकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मेक्सिको, फिजी, […]

Continue Reading

एनआईईपीवीडी में विज्ञान व गणित कक्षाओं की शुरुआत सरहानीय : केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार

देहरादून : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इन दिनों तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। अपने 67वें जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगज सशक्तिकरण संस्थान ( एनआईईपीवीडी) में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत की। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत बधाई गीत ने […]

Continue Reading

विदेशी मेहमानों ने सराहा उत्तराखंड की संस्कृति और सौंदर्य

भराड़ीसैंण। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने 8 देशों के राजदूत / उच्चायुक्त/ प्रतिनिधि शुक्रवार दोपहर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में पहुंचे। भराड़ीसैंण पहुंचते ही विदेशी मेहमानों ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली से भरी वादियाँ, स्वच्छ वातावरण देखा तो वो […]

Continue Reading

30 जून को बाढ़ से निपटने की मॉक ड्रिल होगी

देहरादून। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में दिनांक 30 जून को राज्य के मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ के दौरान प्रभावी तरीके से राहत और बचाव कार्यों को संचालित करने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता […]

Continue Reading

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखंड आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

देहरादून, गुरुवार।राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रमेश […]

Continue Reading