मुख्यमंत्री ने किया जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 2 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की लागत से जुगमन्दर हॉल के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया, साथ ही केदारपुरम स्थित ए.बी.सी. सेंटर में कैनाल निर्माण और नगर निगम क्षेत्र के 6 स्थानों पर पार्कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण […]

Continue Reading

देहरादून में 4 से 12 अप्रैल तक ‘दून पुस्तक महोत्सव 2026’, लाखों किताबों का लगेगा मेला

देहरादून में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत, शिक्षा मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में 4 से 12 अप्रैल 2026 तक परेड ग्राउंड में ‘दून पुस्तक महोत्सव 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इसकी औपचारिक घोषणा राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के निदेशक युवराज मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव पुस्तकों, विचारों […]

Continue Reading

कुंभ मेला-2027: हरिद्वार में तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

हरिद्वार, 2 अप्रैल 2026 कुंभ मेला-2027 की तैयारियों का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को मेला नियंत्रण भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न संगठनों के […]

Continue Reading

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना, धामी से मिले देवकीनंदन ठाकुर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध कथा वाचक एवं आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच सनातन संस्कृति के संरक्षण, आध्यात्मिक जागरूकता के प्रसार और समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने देवकीनंदन ठाकुर […]

Continue Reading

धामी सरकार की पहल: ITBP को स्थानीय फल-सब्जी, किसानों को फायदा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के बीच हुआ, जिसके तहत आईटीबीपी की राज्य में तैनात वाहिनियों को स्थानीय स्तर पर ताज़े फल […]

Continue Reading

₹55.52 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का सीएम धामी ने किया निरीक्षण

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के भ्रमण के दौरान लगभग ₹55.52 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन अत्याधुनिक साइंस सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं समयबद्धता का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित वैज्ञानिक गैलरियों एवं […]

Continue Reading

केनरा बैंक ने बढ़ाया सहयोग का हाथ, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 25 लाख रुपये

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में केनरा बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर बैंक की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि का चेक भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए केनरा बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि […]

Continue Reading

काशीपुर से खटीमा तक मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत, जगह-जगह उमड़ा जनसैलाब

खटीमा/देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को सड़क मार्ग से काशीपुर से खटीमा पहुंचे। इस दौरान यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा उनका भव्य और अभूतपूर्व स्वागत किया गया। कई स्थानों पर बुलडोजर के माध्यम से भी स्वागत कर लोगों ने अपना उत्साह और समर्थन प्रदर्शित किया। यात्रा के दौरान काशीपुर, […]

Continue Reading

देहरादून में साहित्यकारों का भव्य सम्मान समारोह

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उत्तराखंड भाषा संस्थान के “उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह-2025” में प्रदेश के प्रख्यात साहित्यकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान “उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान” से डॉ. जितेन ठाकुर को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री […]

Continue Reading

सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे बेहतर घर, जर्जर आवासों की जगह बनेंगे आधुनिक क्वार्टर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मुख्यसचिव आनंद बर्धन के दिशा-निर्देश पर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार प्रदेश भर में सरकारी कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक आवास उपलब्ध कराने की व्यापक योजना पर काम कर […]

Continue Reading