मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड सचिवालय संघ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करते हुए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक […]

Continue Reading

पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी ने ऐपन कला को बनाया रोजगार का जरिया

पिथौरागढ़। उत्तराखंड की युवा प्रतिभाएं आज पारंपरिक कला और स्थानीय संसाधनों को आधुनिक बाजार से जोड़कर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में पिथौरागढ़ के लक्ष्मण सिंह महार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बीबीए छात्रा मानसी कापड़ी ने अपनी कला को उद्यमिता का रूप देकर युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया […]

Continue Reading

यूकॉस्ट में जल संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन, वर्षा जल संचयन और भूजल रिचार्ज पर हुई चर्चा

देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा “मां धरा नमन” जल शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत “वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण एवं पर्वतीय जल स्रोत प्रबंधन” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान और पैनल डिस्कशन का आयोजन परिषद सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण, भूजल प्रबंधन और पर्वतीय क्षेत्रों के जल स्रोतों के संरक्षण […]

Continue Reading

किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर बनी सहमति, छह राज्यों ने एमओयू के लिए भरी हामी

नई दिल्ली, 16 जून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में वर्षों से लंबित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। बैठक में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान परियोजना के क्रियान्वयन के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) […]

Continue Reading

लाल धारा कलेक्टिव ने माहवारी स्वास्थ्य पर जागरूकता की नई धारा बहाई

अल्मोड़ा, 16 जून। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में ‘लाल धारा कलेक्टिव’ के तहत आयोजित तीन दिवसीय माहवारी जागरूकता अभियान ने ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों के बीच माहवारी स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को लेकर सकारात्मक संवाद को बढ़ावा दिया। 10 से 12 जून तक चले इस अभियान का उद्देश्य माहवारी से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, स्वास्थ्य […]

Continue Reading

सात सूत्रीय मांगों को लेकर आयुर्वेदिक डॉक्टरों का आंदोलन तेज, दूसरे दिन 500 से अधिक चिकित्सक धरने पर

देहरादून, 16 जून। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी सेवा संघ, उत्तराखंड द्वारा अपनी सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में शुरू किया गया अनिश्चितकालीन पूर्ण कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं निदेशालय, देहरादून में आयोजित धरने में प्रदेशभर से 500 से अधिक आयुर्वेदिक एवं यूनानी […]

Continue Reading

सीएम धामी ने पौड़ी डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण

पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जिला मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर विकसित डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया तथा रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद को ₹110.55 करोड़ की लागत वाली 19 विकास योजनाओं […]

Continue Reading

रक्तदान महादान: एमडीडीए कर्मियों ने दिखाई सामाजिक सरोकार की मिसाल

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) कार्यालय परिसर में आज कैलाशी देवी वेलफेयर सोसायटी व मान्या चैरेटेबिल ब्लड सेंटर के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पित इस पहल में प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर के दौरान लगभग 40 […]

Continue Reading

प्रदेश में 88 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, डिजिटाईजेशन की प्रक्रिया तेज

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने सोमवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। इस दौरान गणना फार्म वितरण वाले शीर्ष जनपदों की सराहना करते हुए उन जनपदों को दूसरे चरण में फार्म डिजिटाईजेशन का कार्य करने के निर्देश […]

Continue Reading

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान में मुख्यमंत्री धामी ने किया पौधरोपण, दिया स्वच्छता का संदेश

खटीमा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में खटीमा स्थित पूर्णागिरि मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ-सफाई की तथा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान […]

Continue Reading