मुख्यमंत्री धामी ने आगामी वैश्विक निवेश सम्मेलन में निवेश की संभावनाओं के दृष्टिगत सी.आई.आई के उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष दीपक जैन, उपाध्यक्ष माधव सिंघानिया से विचार विमर्श किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले वैश्विक निवेश सम्मेलन में निवेश की संभावनाओं के दृष्टिगत भारतीय उद्योग परिसंघ (सी.आई.आई.) के उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष श्री दीपक जैन, सी.आई.आई. के उपाध्यक्ष श्री माधव सिंघानिया से विचार विमर्श किया। इस उच्च स्तरीय बैठक में सी.आई.आई. के अध्यक्ष एवं […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के.सिंह से भेंट की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री आर.के.सिंह से भेंट कर उत्तराखण्ड को कोयला आधारित संयंत्रों से 400-450 मे०वा० स्थायी आवंटन किए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई विद्युत लाइनों एवं टावरों को पुनर्स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार से सहायता उपलब्ध कराने […]

Continue Reading

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने, मुख्यमंत्री कार्यालय के कार्मिकों की बैठक ली

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के कार्मिकों की बैठक लेते हुए कार्मिकों को पत्रावलियों के त्वरित निस्तारण तथा अनावश्यक आपत्तियां ना लगाने की कड़ी हिदायत दी है। एसीएस ने कहा कि राज्य में ई-ऑफिस व्यवस्था को सरकारी कामों के सरलीकरण […]

Continue Reading

चमोली जिले में तहसील जोशीमठ, चमोली एवं थराली में भारी बारिश के कारण हुई क्षति के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है

चमोली जिले में तहसील जोशीमठ, चमोली एवं थराली में भारी बारिश के कारण हुई क्षति के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पीपलकोटी बंड क्षेत्र में लोगों के घरों एवं संपर्क मार्गों से मलबा हटाने के लिए मशीन व मजदूर लगाए गए है। वर्तमान में प्रभावित 90 परिवारों के 366 सदस्यों को होटलों /धर्मशालाओं […]

Continue Reading

चम्बा थाने के ऊपर लैंड स्लाइड, स्लाइड वाले स्थान के पास घरों को खाली कराया गया

टिहरी जिले में चम्बा थाने के पास टैक्सी स्टैंड के ऊपर भारी भूस्खलन होने से एक कार चपेट में आ गई। इस हादसे में कार में बैठे तीन लोगों की दबकर मृत्यु हो गई, जिनमें एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल थीं। आज दोपहर हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही एस.डी.आर.एफ, राजस्व, पुलिस, फायर, […]

Continue Reading

हरिद्वार जिले के 24991 आपदा प्रभावितों को मिले 13 करोड़ 32 लाख 61 हजार रू- महाराज

हरिद्वार। दैवीय आपदा से घरों को हुए नुकसान, परिवारों में मानव या पशु क्षति, भूमि कटाव और किसानों की फसलों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति की भरपाई के लिए सरकार द्वारा जनपद के 24991 प्रभावितों को अब तक 13 करोड़ 32 लाख 61 हजार की धनराशि की सहायता दी जा चुकी है।यह जानकारी देते हुए […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी बस हादसे पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के तहसील भटवाड़ी अंतर्गत गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास हुए बस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को तेजी से राहत-बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। […]

Continue Reading

भावभीनी श्रद्धांजली : कांस्टेबल चालक की आकस्मिक मृत्यु पर हरिद्वार पुलिस में शोक की लहर

पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में तैनात कां0 चालक  महेश चन्द्र पुत्र स्व0 श्री गोविन्द राम घिड़ियाल ग्राम हल्दूखाता थाना कोटद्वार पौड़ी गढवाल का अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर विगत चार दिनों से पुलिस लाइन के नजदीक मेट्रो अस्पताल सिडकुल में उपचाराधीन थे जिनकी उपचार के दौरान आकस्मिक मृत्यु हो गई। स्वर्गीय महेश चंद वर्ष 2006 […]

Continue Reading

उत्तरकाशी पुलिस परिवार की महिलाओं, बच्चों व महिला पुलिस कर्मियों ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का त्योहार

उत्तरकाशी पुलिस परिवार की महिलाओं, बच्चों व महिला पुलिस कर्मियों द्वारा हरियाली तीज का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्षा उपवा, उत्तराखण्ड, डॉ अलकनंदा अशोक की प्रेरणा एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदय के दिशा निर्देशन में कल 19.08.2023 को हरियाली तीज के अवसर पर पुलिस लाइन उत्तरकाशी में पुलिस परिवार की महिलाओं, बच्चों […]

Continue Reading

रुद्रप्रयाग पुलिस ने इस साल की यात्रा अवधि में लगभग चौदह लाख रुपए की शराब हो चुकी जब्त

रुद्रप्रयाग जिले की पुलिस अधीक्षक डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे के कुशल नेतृत्व क्षमता का प्रमाण एक बार फिर से सामने आया है। उनके द्वारा इस वर्ष की केदारनाथ धाम यात्रा के शुरूआत में ही सभी प्रभारियों को यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व और प्रचलित यात्रा में अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर नकेल कसने […]

Continue Reading