प्रवासियों की सुविधा के लिये राज्य में गठित होगा प्रवासी उत्तराखण्ड बोर्ड

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में विभिन्न देशों में निवास कर रहे प्रवासी उत्तराखण्डियों से वर्चुअल संवाद करते हुए उन्हें विदेशों में उत्तराखण्ड का ब्रांड अम्बेसडर बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों ने अपनी मेहनत, लगन एवं बौद्धिक क्षमता से उत्तराखण्ड के बाहर देश-विदेश में अपनी पहचान बनायी है। उन्होंने सभी […]

Continue Reading

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मालदेवता में एक दिवसीय खाद्य प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता, रायपुर के बीएससी गृह विज्ञान विभाग में  एक दिवसीय खाद्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर डी.पी. सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों के अंदर कौशल विकास के साथ-साथ आजीविका के स्रोत का भी […]

Continue Reading

सीएम धामी ने उद्योग विभाग के 64 अभ्यर्थियों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

आज मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने राजपुर रोड स्थित होटल में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट-2023 में हुए निवेश प्रस्तावों की ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 11 परियोजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही उद्योग विभाग के 64 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री […]

Continue Reading

सीएम धामी ने लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के तहत सौंपी आवास की चाबी

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद हरिद्वार के लक्सर में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन के अवसर पर 68.82 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें 65.34 करोड़ की 51 योजनाओं का शिलान्यास एवं 3.48 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को […]

Continue Reading

देश के सबसे कठोर “दंगारोधी” कनून पर धामी सरकार की मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने “दंगारोधी” यानी दंगे के दौरान होने वाले संपूर्ण नुकसान की भरपाई को देश के सबसे कठोर (अध्यादेश) कानून को मंजूरी दे दी है। इस कानून के तहत अब निजी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर दंगाइयों से क्षति की पूरी वसूली की जाएगी। इसके अलावा 8 लाख […]

Continue Reading

रूड़की वाटर कॉन्क्लेव 2024 का उद्घाटन हुआ

रूड़की : आज बहुप्रतीक्षित रूड़की वाटर कॉन्क्लेव 2024 का उद्घाटन हुआ है, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की (आईआईटी रूड़की) एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी रूड़की (एनआईएच) की एक सहयोगात्मक पहल है। दुनिया भर से सम्मानित प्रतिभागी, विशेषज्ञ और हितधारक यहां जल प्रबंधन में अपने योगदान के लिए प्रसिद्ध शहर रूड़की में जिम्मेदार जल प्रबंधन एवं […]

Continue Reading

सीएम धामी ने पंचायती राज विभाग के 350 कार्मिकों को प्रदान किये नियुक्ति-पत्र

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में पंचायती राज विभाग के 08 सहायक लेखाकारों तथा 342 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। सहायक लेखाकारों का चयन लोक सेवा आयोग तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का चयन […]

Continue Reading

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की स्टेट नोडल अधिकारियों के साथ बैठक

देहरादून। आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए विभिन्न विभागों के स्टेट नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने सभी नोडल अधिकारियों को उनके विभाग से जुड़ी ड्यूटी को जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश […]

Continue Reading

वसंतोत्सव : राज्यपाल ने राजभवन में लगी आर्ट गैलरी और फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया

आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने  वसंतोत्सव के अवसर पर राजभवन में लगी आर्ट गैलरी और फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वसंतोत्सव के अवसर पर इस तीन दिवसीय आर्ट गैलरी और फोटो प्रदर्शनी में चित्रकारों ने ग्रामीण एवं शहरी परिवेश, लोक परंपराओं, आध्यात्मिकता सहित उत्तराखंड की जीवंत संस्कृति का समृद्ध चित्रण करते […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को वितरित किए नियुक्ति-पत्र

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के अंतर्गत लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को नियुक्ति -पत्र वितरित किये। इस प्रकार आज कुल 312 अभ्यर्थियों को नियुक्ति -पत्र प्रदान किये गये l मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं […]

Continue Reading