चमोली में नमामि गंगे परियोजना की साइट पर विद्युत करंट लगने से 16 लोगों की मृत्यु और 11 लोग घायल हुए

UTTARAKHAND NEWS

चमोली में नमामि गंगे परियोजना की साइट पर विद्युत करंट लगने से बुधवार को दुःखद हादसा हुआ। इस दुर्घटना में 16 लोगों की मृत्यु और 11 लोग घायल हुए है। गंभीर रूप से घायल 06 लोगों को एयरलिफ्ट करके ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया। जबकि 05 लोगों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने मृतक आश्रितों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने अपर जिलाधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए एक सप्ताह के अन्दर इस दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचकर हादसे में घायल व्यक्तियों का हाल जाना और शोक संतप्त मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दुर्घटना में मृतक थाना उपनिरीक्षक प्रदीप रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए नम आंखों से उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.