परमार्थ निकेतन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योगमहोत्सव2023 का राज्यपाल ने शुभारंभ किया

UTTARAKHAND NEWS

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने आज परमार्थनिकेतन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय #योगमहोत्सव2023 का शुभारंभ कर गंगा आरती में प्रतिभाग किया। इस महोत्सव में 90 से अधिक देशों के 1500 से अधिक योग साधक भाग ले रहें हैं। उन्होंने कहा की यह #योगसाधकों का एक अद्भुत समागम है।
राज्यपाल ने कहा की सर्वे सन्तु निरामयाः ‘सब निरोगी हों, इस भावना के साथ पूरी दुनिया में आज योग स्वस्थ जीवन शैली का एक बड़ा जन आन्दोलन बन चुका है। उन्होंने कहा योग हमारी आध्यात्मिक प्रगति का मार्ग है।
विश्वगुरू भारत के संकल्प को पूरा करने में योग विद्या का महत्वपूर्ण योगदान होने वाला है।
राज्यपाल ने कहा की भारत जी20 की अध्यक्षता के साथ ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की महान भावना का विस्तार कर रहा है। ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ का जो संकल्प है उसमें #योग एक महान साधन बन रहा है।
उन्होंने परमार्थ निकेतन में आये विभिन्न देशों के सभी योग साधकों, शिक्षकों और प्रेरकों स्वागत किया और परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि को इस भव्य आयोजन के लिए हार्दिक बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published.