आज बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड उत्तरकाशी द्वारा कोतवाली मनेरी पर बाल संरक्षण एवं अधिकारों से सम्बन्धित कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारी व कर्मचारी गणों को बाल संरक्षण, बाल अपराध व पीड़ित बच्चों की न्यायिक प्रक्रिया के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी, साथ ही बच्चों से सम्बंधित मामलों के निराकरण तथा बच्चो के साथ किये जाने वाले व्यवहार की जानकारी दी गई। कार्याशाला मे बताया गया कि सभी बच्चों को हिंसामुक्त, सुरक्षित वातावरण में विकसित होने का अधिकार है। बच्चों के खिलाफ हिंसा न केवल उनके जीवन और स्वास्थ्य को, बल्कि उनके भावात्मक कल्याण और भविष्य को भी खतरे में डालती है। सभी बच्चों को हिंसा,शोषण और दुर्व्यवहार से सुरक्षित रहने का अधिकार है।
