वन्य जीव संरक्षण के प्रति जनमानस में जागरूकता आए इस उद्देश्य से माटी संस्था देहरादून की ओर से 2 अक्टूबर से मनाए जा रहे वन्यजीव सप्ताह के कड़ी में आज देहारादून जिले के राजकीय पूर्व माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोटडा संतौर के बच्चों व अध्यापकों संग वन्यजीव सप्ताह मनाया गया।
इस स्कूली जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चो के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें चित्रकारिता, फेस पेंटिंग, निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं मुख्य रूप से शामिल थे जिसकी थीम वन्यजीव, जंगल और पर्यावरण रखा गया। इस कार्यक्रम में विद्यालयों में उपस्थित लगभग सभी बच्चों नें इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लिया और अत्यंत उत्साह के साथ अपने-अपने कार्यों को पूरा किया। इन प्रतियोगिताओं में फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चो ने विशेष रुझान दिखाया और एक दुसरे के चेहरों को शेर, चीता, बिल्ली, तितली आदि के रूप में रगते हुए आनंदित व उत्साहित प्रदर्शन किया व साथ ही उनकी आवाज़े भी निकल कर दिखाया जिससे बच्चो में प्रसन्ता की लहर छा गयी।
इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, देहरादून, के डॉo गौरव शर्मा, कार्यालयाध्यक्ष, अथिति के रूप में विद्यालय के प्राचार्य गजेन्द्र कुमार व श्रीमती उषा (प्रधानाध्यापिका) सहित माटी संस्था के डॉo अंकिता राजपूत (सचिव व वैज्ञानिक) व डॉo वेद कुमार (संस्थापक व वैज्ञानिक) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुवात चित्रकारी प्रतियोगिता के साथ की गई। तत्पश्चात माटी संस्था के सदस्यों ने एक नुक्कड़ –नाटक की प्रस्तुति देकर किया। इस नुक्कड़ नाटक की थीम देहारादून शहर के बिंदाल नदी की दुर्दशा पर रखी गई थी।
कार्यक्रम के मुख्य अथिति डॉ o गौरव शर्मा ने उपस्थित बच्चों को जीव जंतु के दस्तावेजीकरण के वैज्ञानिक पक्ष को बतलाया इसके साथ ही उन्होंने अपने विभाग के कार्यो से बच्चों को अवगत कराया व वन्यजीव के संरक्षण के लिए बच्चों को प्रेरित किया।
राजकीय माध्यमिक उच्चतर विद्यालय के प्राचार्य श्री ज्ञानेन्द्र कुमार ने बच्चों को अपने पर्यावरण व वन्यजीव को बचाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने माटी संस्था को भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया जिससे स्कूल के बच्चों में पर्यावरण व वन्यजीव के संरक्षण हेतु प्रेरित हो सके।
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापिका श्रीमती उषा जी ने बच्चों को अपने आसपास के पर्यावरण को नुकसान न पहुँचाने का संकल्प कराया साथ ही वन्यजीव मानव समाज के लिए उपयोगी है इसपर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम के उपस्थित अन्य अतिथि डॉ. वेद प्रकाश तिवारी, माटी संस्था के फाउन्डर एवं साइंटिस्ट के व्याख्यान द्वारा बच्चो को प्रकृति व जीव-जन्तुतों के प्रति जागरूक करते हुये की। इसके अतिरिक्त डॉ. अंकिता राजपूत, को-फाउन्डर एवं साइंटिस्ट ने भी कार्यक्रम के चलते बच्चो को जंगली जीवन के संरक्षण, उनके रहन-सहन और उनका हमारे जीवन में महत्व के बारे में बताया और हमरी प्रकृति और उसमे रहने वाले पशु, पक्षी, पेड़-पौधे, कीट-पतंगों आदि की हमारे जीवन में उपयोगिता के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही बच्चो को इस विषय के प्रति भी सजग किया गया कि जानवरों का शिकार करना एक अवैध कार्य व कानूनी जुर्म है जिसके लिए कानून में सजा व जुर्माना दोनों का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है।
इसके पश्चात् माटी संस्था की टीम द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चो के लिए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किया गया और अंत में सभी बच्चो में नाश्ता वितरित किया गया। इन कार्यों के चलते विद्यालयों के बच्चों में ख़ुशी की लहर देखने को मिली। इस कार्यक्रम को सफल आयोजन में माटी संस्था, देहारदून के सदस्य डॉo जोखन शर्मा, कुशलपाल सिंह, प्रतीक्षा महर, मानवेन्द्र ठाकुर, सुनित, क्षितिजा, कल्पना, शशिराज, आवेश, मीनिष, रक्षा, अमित सहित भारतीय प्राणी विज्ञान, देहरादून आदि दोनों विद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारीगण ने अपना योगदान किया।