पं. किशोरी लाल गुड़िया ‘स्मृति सम्मान’ समारोह भव्यता के साथ संपन्न, विभिन्न क्षेत्रों की 90 हस्तियां सम्मानित

UTTARAKHAND NEWS

काशीपुर। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित किशोरी लाल गुड़िया की 125वीं जयंती के अवसर पर समस्त गुड़िया परिवार द्वारा मानपुर रोड स्थित उदयराज हिंद इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में ‘पं. किशोरी लाल गुड़िया स्मृति सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में समाज, प्रशासन, शिक्षा, चिकित्सा, न्यायिक सेवा, सैन्य सेवा, उद्योग, व्यापार, कला, साहित्य, संगीत, खेल, धार्मिक एवं जनसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 90 विभूतियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विशिष्ट अतिथि काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा तथा दर्जा राज्य मंत्री कुमारी सीमा चौहान ने सम्मानित विभूतियों को अलंकृत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में गुड़िया परिवार ने स्वामी अच्युतानंद जी महाराज का स्वागत-अभिनंदन किया। इसके पश्चात यशपाल आर्य, त्रिलोक सिंह चीमा एवं सीमा चौहान को राजनीति एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यशपाल आर्य की धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा आर्य का भी परिवार की ओर से स्वागत किया गया।

सुशील गुड़िया ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों एवं कार्यक्रम को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सफल बनाने वाले सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जबकि अंत में डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अपने संबोधन में महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित किशोरी लाल गुड़िया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने देश की आजादी और समाज सेवा में जो योगदान दिया, उसे गुड़िया परिवार आज भी आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने पूर्व सांसद स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र गुड़िया का भी भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन का उनके जीवन पर गहरा प्रभाव रहा है। उन्होंने सम्मानित सभी विभूतियों को शुभकामनाएं देते हुए गुड़िया परिवार के सामाजिक कार्यों की सराहना की।

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने समारोह की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सम्मानित सभी लोगों को बधाई दी, जबकि सीमा चौहान ने कहा कि गुड़िया परिवार कई दशकों से समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। स्वामी अच्युतानंद जी महाराज ने कहा कि उनका गुड़िया परिवार से 30 वर्षों का आत्मीय संबंध है और इस भव्य आयोजन ने परिवार की सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया है।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रसिद्ध उद्घोषिका श्रीमती इंदु सारस्वत ने किया।

गुड़िया परिवार की प्रमुख उपस्थिति

समारोह में श्रीमती विमला गुड़िया, सुशील गुड़िया, विमल गुड़िया, संतोष गुड़िया, कल्पना गुड़िया, विनीत गुड़िया, रीना गुड़िया, निशित गुड़िया, मंजू गुड़िया, विकल्प गुड़िया, शोभित गुड़िया, मेधावी गुड़िया, संकल्प गुड़िया, अपूर्वा गुड़िया, शुभम गुड़िया, शिवानी गुड़िया, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, प्रियंका शर्मा, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. नीरज आत्रेय, शालिनी श्रोतिय, अजय श्रोतिय, नूपुर कौशिक, अंशुका पचौरी, विवेक पचौरी, रागिनी शर्मा, रतिका शर्मा, मुकेश शर्मा, खुशबू गुड़िया, अंकित, अजय शर्मा, यथार्थ आत्रेय, जयदित्य शर्मा, सत्यार्थ आत्रेय, लक्ष्य शर्मा, टीना शर्मा, पारवि गौड़, तक्षशिल गुड़िया, अलंकृत गुड़िया, प्रत्यूष गुड़िया, सर्वज्ञ गुड़िया, धनंजय गुड़िया एवं अर्थव गुड़िया सहित परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

सम्मानित विभूतियां

समारोह में आईएएस शिवम चौहान, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार सक्सेना, उद्योगपति योगेश जिंदल, पूर्व महापौर उषा चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शमसुद्दीन, शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल, मुक्त सिंह, डॉ. बी.एम. गोयल, डॉ. जे. नरूला, डॉ. के.के. अग्रवाल, डॉ. एस.के. खन्ना, डॉ. एस.पी. गुप्ता, डॉ. इला मेहरोत्रा, पूर्व जिला जज प्रमोद कुमार अग्रवाल, उद्योगपति प्रमोद अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सचिन गोयल, श्रीमती गीता टंडन कपूर, विजय चौधरी, विजेंद्र चौधरी, राजीव चौधरी, पं. अरुण त्रिवेदी, पं. राघवेंद्र नगर, डॉ. सुरेंद्र मधुर, पंडा मनोज अग्निहोत्री, पंडा विकास अग्निहोत्री, पंडा कृष्ण कुमार अग्निहोत्री, गीतिका पंत अरोरा, ज्ञानी सुभाग सिंह, कल्पना खन्ना, अतुल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, महेंद्र लोहिया, शरद मेहरोत्रा, डॉ. केवल कुमार, डॉ. महिपाल सिंह, प्रो. आसिफ हुसैन, राजरानी रस्तोगी, डॉ. प्रदीप रस्तोगी, कर्नल अशोक चतुर्वेदी, विंग कमांडर प्रगट सिंह, के.के. अग्रवाल (अधिवक्ता), कृष्ण वर्मा चौहान, डॉ. अमरजीत साहनी, डॉ. रजनीश शर्मा, लक्ष्मी गर्ग, सूरज प्रभा गुप्ता, कुमकुम राजपूत, शशि प्रभात सिंघल, डॉ. कीर्ति पंत, इकबाल अदीब, आयुषी नगर, सुरेश शर्मा, अजीत गोयल, दिलप्रीत सेठी, शरीफ भारती, अंकिता परिहार, संतोष मेहरोत्रा, अरुण शर्मा, विजय सोनी सहित अनेक विभूतियों को सम्मानित किया गया।

मरणोपरांत सम्मान

मरणोपरांत पंडित गोपाल शर्मा, डॉ. महेश चंद्र शर्मा तथा डॉ. आर.पी. रस्तोगी को भी श्रद्धापूर्वक सम्मानित किया गया।

सम्मानित संस्थाएं

समारोह में खिदमते खल्क कमेटी, गौड़ ब्राह्मण सभा, रूप किशोर लाल मणि आर्य कन्या इंटर कॉलेज, आर्य समाज मंदिर, ब्राह्मण सभा समिति, उदयराज इंटर कॉलेज तथा वसुधैव कुटुम्बकम सहित कई सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मनोज जोशी एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, संजय चतुर्वेदी, संदीप सहगल एडवोकेट, इंदु मान, खिलेंद्र चौधरी, आशीष गुप्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, पंकज टंडन, अभिषेक गोयल, आकाश गर्ग, आभा गोयल, पंकज पंत, अरविंद शर्मा, चेतन अरोड़ा, दीपक गुप्ता, विनोद मेहरोत्रा, अशोक नेहरू, होरी सिंह, अजय शंकर कौशिक, विजय जिंदल, डॉ. मनीष अग्रवाल, डॉ. सुधीर कुमार दुबे, विनोद वात्सल्य, उमा वात्सल्य, अनूप चतुर्वेदी, राजेश कुमार एडवोकेट, सर्वेश शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, मेजर मुनिशकांत शर्मा, संजय शर्मा, संदीप चतुर्वेदी एडवोकेट, ब्रह्मपाल, सरित चतुर्वेदी, अश्वनी शर्मा, मोहम्मद रिजवान, शरद अरोड़ा, प्रेम शर्मा, मनोज कौशिक, शम्मी सेठी, प्रवीण भांडा, आशा भांडा, पंकज भांडा, प्रियंका भांडा, शरद व्यास, डॉ. मूलचंद डालव, श्याम डालव, हरीश कुमार सिंह, सुरेश शर्मा जंगी, राजीव घई, चक्रेश जैन, मुशर्रफ हुसैन, जितेंद्र सरस्वती, अंबुज चतुर्वेदी, बी.के. गुप्ता, कौशलेश गुप्ता, रिंकू, प्रदीप जोशी, मुकेश शर्मा, विनोद जोशी, आलोक अरोड़ा, हरिनारायण शर्मा, अब्दुल समद, राजकुमार सेठी, आशीष भदवार, राजू छीना, राजकुमार भट्ट, पंकज शर्मा, हरि प्रकाश शर्मा, मोहम्मद अकील, विशाल अग्रवाल, डॉ. सचिन गुप्ता, विशाल शर्मा, अमित शर्मा, संजय कचौरियां, संजय गुप्ता, सुखवर्षा पंत, शालिनी कचौड़ियां, रीता कचौरियां, कुमकुम नगर, अतुल रस्तोगी, संजय अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मनोज विश्नोई, अनिल शर्मा, अब्दुल कादिर, रशीद फारूखी, अफसर अली, रवि ढींगरा, सूर्य प्रताप चौहान, संजय रावल, अर्पित मेहरोत्रा, अपूर्व मेहरोत्रा, अपूर्व पंत, राजीव त्रिपाठी, आशीष चतुर्वेदी, समीर कचौरिया, इस्तखार हुसैन, अनीस अहमद सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *