देहरादून, 28 मई 2026 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट ने परिवार सहित भेंट की। इस दौरान हेम भट्ट ने अपने प्रकरण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने पूरे मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले में तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कानून के दायरे में रहकर पारदर्शी और निष्पक्ष कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है तथा किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे।




