राज्यपाल  ने  उत्तराखण्ड कालसी स्थित अशोक शिलालेख का  किया भ्रमण

UTTARAKHAND NEWS

आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने  उत्तराखण्ड कालसी स्थित अशोक शिलालेख का भ्रमण किया। उन्होंने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से इस स्मारक के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

राज्यपाल ने कहा देहरादून के कालसी स्थित अशोक शिलालेख उत्तर भारत में एक ऐसा ऐतिहासिक स्थल है जो 250 ईसा पूर्व सम्राट अशोक के नैतिक उपदेशों और शासन के बारे में गहन जानकारी प्रदान करता है।

राज्यपाल ने कहा “सम्राट अशोक की समस्त प्राणियों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता सचमुच प्रेरणादायक है। यह ऐतिहासिक स्थल सम्राट अशोक काल की विस्तृत जानकारी प्रदान करता है। इस ऐतिहासिक स्मारक के यादगार भ्रमण से वास्तव में काफी कुछ सीखने को मिलता है !”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *