मुख्यमंत्री ने पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

UTTARAKHAND NEWS

(देहरादून)10 सितम्बर, 2025 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर वक्ता, समाज सुधारक एवं भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री रहते हुए पं. गोविंद बल्लभ पंत जी ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार हमें सदैव जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *