जिला कलेक्ट्रेट सहित जनपद के समस्त शासकीय/अद्धशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये।
जिला कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़वाल में ध्वजारोहण कर समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गयी तथा पुलिस बल की टुकड़ी द्वारा दी गई सलामी ली गई। वहीं सरस्वती वन्दना एवं स्थानीय लोकगीत गायन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर समस्त जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। साथ ही जनपद में अपने 5-6 माह के कार्यकाल में सभी अधिकारी/कर्मचारियों के साथ बिताए गए पलों को या किया गया, जो अविस्मरणीय हैं। सभी के द्वारा इस दौरान संविधान का जो उद्देश्य था, उसके अनुसार समयबद्ध रूप से अपने-अपने कार्य किये हैं। आने वाले समय में भी सब मिलजुलकर एक ही प्लेटफार्म पर, संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप जो हमारा धर्म है, कर्म है, कर्त्तव्य है, दायित्व है, उसका अनुपालन करते रहेंगे और राष्ट्र के गौरव और सम्मान को बरकरार रखेंगे, ऐसी सभी से अपेक्षा की गई।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, वैयक्तिक अधिकारी चन्दन शाह, डीएसडब्लूओ के.एस. चैहान, एडीआईओ भजनी भण्डारी, डीओ पीआरडी पंकज तिवारी, डीडीएमओ बृजेश भट्ट सहित जिला कलैक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।