मुख्यमंत्री ने वनखंडी महादेव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि वनखंडी महादेव मंदिर में वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है, इसलिए मंदिर के सुनियोजित विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, गंभीर सिंह धामी, गोपाल सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महाशिवरात्रि मेले के शुभारंभ के साथ क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।




