डोईवाला में श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए सीएम धामी

UTTARAKHAND NEWS

डोईवाला (देहरादून)।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डोईवाला में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक मूल्यों का एक सशक्त आधार है, जो मानव जीवन को सदाचार, सेवा और कर्तव्यबोध की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूती प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विधायक श्री प्रेमचंद अग्रवाल एवं उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन जनमानस में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का भाव देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *